Sunday, August 19, 2012

उनकी चाहत और मेरी मोहब्बत

ये फर्क है ए आसमाँ
उनकी चाहत और मेरी मोहब्बत मेँ ।
वो जब चाहेँ तो खिलखिला लेँ
मैँ सोच कर भी न मुस्कुरा पाऊँ ॥
आगोश मेँ वो भर लेँ मुझे
जब भी उनका जी चाहे,
एक आवाज़ भी न दे सकुँ मैँ
जब प्यास से मेरा जी घबराए॥।
ये फर्क है ए आसमाँ
उनकी चाहत और मेरी मोहब्बत मेँ ॥॥

--
....jalaj@sujeet........

Sunday, August 12, 2012

अचानक

अभी तो तुम पास थे मेरे
कहाँ चले गए अचानक,
कई बार आवाज दिया था मैंने
धुल के उङते गुबार में।
पर आपकी तरह ही मेरी आवाज भी
अँधेरे में कहीं गुम हो गई ॥


--
....jalaj@sujeet........

एक फर्क

जरा देंखें ये वक्त क्या चीज है,
हम उस वक्त भी रोते थे;
और आज भी अश्क बहाते हैं।
फर्क इतना ही है बस,
रोते हैं आज हम जिसके लिए
वो चीज बेहद ही लजीज है ।।